प्रिय पाठक, नमस्कार!!
गुल्लक को पसंद करने के लिए आपका आभार। गुल्लक विश्वभर में पसंद किया जाने वाला एक हिंदी ब्लॉग है और इस बात के लिए गुल्लक अपने सभी पाठकों का शुक्रगुजार है।
इस ब्लॉग की खास बात यह है कि यह आपका अपना ब्लॉग है और किसी विशेष विधा पर आधारित नहीं है। इसमें विभिन्न रंगों का समावेश है, इसीलिए इसका नाम ‘एक गुल्लक ऐसा भी’ है।
यह ब्लॉग अपनी अभिव्यक्ति, अपने विचार, संवेदनाएँ, जानकारियाँ (चाहे कहीं से प्राप्त हों) इत्यादि इकट्ठा करने के लिए बनाया गया है, जो जरूरत पड़ने पर भविष्य में गुल्लक के पाठकों के काम आएँ।
यदि आप भी कुछ लिखते हैं और गुल्लक पर प्रकाशित करवाना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। आप अपना लेख हमें ईमेल के जरिए भेजें। हम उस पोस्ट को जाँचने के बाद आपके नाम के साथ अवश्य प्रकाशित करेंगे।
हमारा ईमेल पता है:
contact@pravingullak.com
पाठकों से अनुरोध
1. मित्रों, गुल्लक पर पाठकों द्वारा भेजे जाने वाले पोस्ट भी प्रकाशित किए जाते हैं। अतः यदि किसी मित्र को कभी भी ऐसा लगे कि उसका पोस्ट बिना उसकी अनुमति के प्रकाशित किया गया है या फिर किसी तरह के Copyright Act का उल्लंघन हुआ है, तो हमें सूचित करें। हम आपके आभारी होंगे।
2. हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या उत्पाद की बुराई अथवा प्रचार-प्रसार करना नहीं है। अतः कोई लेखक कृपया ऐसी सामग्री हमें प्रकाशित करने के लिए न भेजें।
3. गुल्लक पर प्रकाशित की जाने वाली पोस्ट लेखक द्वारा जुटाई गई जानकारी या उसके अपने विचारों पर आधारित होती हैं। अतः इस पर दी गई जानकारी अथवा किसी पोस्ट पर अमल करने से पहले तथ्यों की पड़ताल एक बार स्वयं अवश्य कर लें।
