एक मन्नत जो पूरी हो गई।

एक अरब 21 करोड़ भारतीयों ने विश्व कप विजय की मन्नत मांगी थी, जो पूरी हो गई। धौनी ने जीत का छक्का क्या लगाया एक...

| | 1 मिनट पढ़ें | 5 व्यूज़

एक अरब 21 करोड़ भारतीयों ने विश्व कप विजय की मन्नत मांगी थी, जो पूरी हो गई। धौनी ने जीत का छक्का क्या लगाया एक अरब 21 करोड़ भारतीयों का अरमान पूरा हो गया।
आप महसूस कर सकते हैं कि क्रिकेट के दीवाने किस तरह मैच से पहले कई तरह के विश्लेषण में मशगूल हो जाते हैं। सभी तरह के कयास, उपाय, सुझाव और न जाने क्या क्या, हर कोई हर तरह की चर्चा करता है, आप कहीं भी यह सब सुन सकते हैं।  भारत ने आज से 28 साल पहले विश्व खिताब पर कब्जा जमाया था। विश्व कप जीतना अपने आप में अद्भुत होता है। 1983 में जब हमारी टीम ने कप जीता था, तब देश में टीवी कम हुआ करते थे, जिससे अधिकांश लोगों को इस अद्भुत नजारे और इसके रोमांच का एहसास नहीं हो पाया होगा। 

आखिर 21 साल से देश को विश्व कप दिलाने का सपना देखने वाली तेंदुलकर की आंखों ने अपना सपना पूरा होते देख लिया।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं।

Pravin Dubey

डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ और ब्लॉगर। टेकनोलॉजी, डिजिटल दुनिया, व्यंग्य और समसामयिक विषयों पर लिखना पसंद करते हैं।

Leave a Comment