महाभारत अगर आज होती तो

“गुल्लक का यह पोस्ट आपको तभी समझ आयेगा जब आप महाभारत के पात्रों से परिचित होंगे” महाभारत यदि आज के समय में हुयी होती तो...

| | 1 मिनट पढ़ें | 4 व्यूज़

“गुल्लक का यह पोस्ट आपको तभी समझ आयेगा जब आप महाभारत के पात्रों से परिचित होंगे”

महाभारत यदि आज के समय में हुयी होती तो सीन कुछ इस तरह से होता – 

  • संजय आँखों देखा हाल सुनाते हुए विज्ञापन भी प्रसारित करते और अरबपति हो जाते.
  • “अंधे का पुत्र अँधा” ट्वीट करने के बाद द्रौपदी पर धरा 66A के तहतमुकदमा चलता
  • अभिमन्यु को ज्ञान की प्राप्ति हो जाती कि चक्रव्यूह से निकलना IRCTC पर टिकट कराने से कईं गुणा आसान है
  • भीष्म पितामह को बाणों की शैया पर लेटे हुए देख मीडिया वाले पूछते “आपको कैसा लग रहा है”
  • आधार कार्ड बनवाने का जब कौरवों का नंबर आता तो बेचारे कार्ड बनाने वालो को मानसिक तनाव की वजह से छुट्टी लेनी पड़ जाती
  • द्रौपदी के चीर-हरण का सीधा प्रसारण किया जाता
  • दुर्योधन कहता कि द्रौपदी का चीरहरण इसलिए किया गया क्योंकि उसने उसको ‘भैया” नहीं कहा
  • बेचारे सौ कौरव सिर्फ 9 सस्ते गैस सिलेंडरो की वजह से भूखे मर जाते
  • युद्ध की हार-जीत पर अरबों रूपये का सट्टा लगा होता
  • चक्रव्यूह से एक दिन पहले सारे न्यूज़ चैनल चक्रव्यूह तोड़ने का तरीका प्रसारित करते
  • तथाकथित कुछ मानवाधिकार कार्यकर्ता ” कौरवों को इन्साफ दिलवाओ, पांडवों ने पूरे परिवार का नरसंहार किया” के पोस्टर लेकर इंडिया गेट पर बैठे होते
  • “हस्तिनापुर पर कौन राज़ करेगा ?” नाम से टीवी कार्यक्रम डेली शॉप की तरह हर रोज़ न्यूज़ चेनलो पर चलता
  • भीम का ऑफिशियली वोर्नवीटा से कॉन्ट्रैक्ट होता
  • द्रोणाचार्य पर शिक्षा का अधिकार न लागू करने का केस चलता

“यह पोस्ट केवल व्यंग मात्र है इसे पढ़े, हँसे और भूल जाये कृपया दिल पे न लें.. ” 🙂

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं।

Pravin Dubey

डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ और ब्लॉगर। टेकनोलॉजी, डिजिटल दुनिया, व्यंग्य और समसामयिक विषयों पर लिखना पसंद करते हैं।

Leave a Comment